फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lost life while trying to get out on closed crossing

बंद क्रासिंग पर निकलने की कोशिश में गई जान

Tue, 20 Sep 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Lost life while trying to get out on closed crossing
बांसडीहरोड रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन की जद में आने से हुई युवक की मौत की सूचना पर पहुंचे थानाध? - फोटो : BALLIA
बांसडीहरोड। वाराणसी-छपरा रेलखंड स्थित बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पर सोमवार की देर शाम ट्रेन की जद में आने से दुकानदार की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम स्थानीय रेलवे क्रासिंग बंद थी और अप उत्सर्ग एक्सप्रेस और डाउन सारनाथ एक्सप्रेस का लाइन क्लियर हुआ था। इसी बीच एक बाइक सवार दुकानदार बंद फाटक के नीचे से गुजरने लगा। डबल लाइन होने के कारण डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निकल गई। तुरंत अप उत्सर्ग एक्सप्रेस आ गई और बाइक सवार दुकानदार ट्रेन की जद में आ गया। इससे दुकानदार की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राज कपूर सिंह ने बताया कि युवक की ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई। उसकी शिनाख्त मझौली गांव निवासी रोहित कुमार उर्फ पोलार्ड (23) पुत्र ओमप्रकाश गोंड के रूप में की गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे स्थान पर था। मृतक की मां कलावती देवी का रोते रोते बुरा हाल था। फल विक्रेता की मौत के बाद मंगलवार को शोक में शंकरपुर बाजार बंद रहा। सभी ने दुकानें बंदकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष लवजी तिवारी, कमलेश गुप्ता, गोविंद यादव, मुरली मनोहर, मारकंडे व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed