फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lost 76 thousand rupees in the greed of earning money through trading

Ballia News: ट्रेडिंग के जरिए पैसा कमाने के लालच में गंवाए 76 हजार रुपये

Fri, 23 Jun 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lost 76 thousand rupees in the greed of earning money through trading
बलिया। सदर कोतवाली के चंद्रशेखर नगर निवासी एक महिला ने व्हाट्सएप पर आए एक मैसेज पर भरोसा कर 76555 हजार रुपये यूपीआई में भेज दिया। कुछ दिन बात खुद को ठगा महसूस होने पर पुलिस में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने यूपीआई आईडी वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चंद्रशेखर नगर निवासी पूजा सिंह एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। उनके व्हाट्सएप पर 10 मई ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर आए मैसेज को विश्वास कर आनलाइन पैसा कमाने के लालच में क्रमश तीन हजार, 18 हजार व 55555 हजार रुपए बताएं गए यूपीआई आईडी में ट्रांसफर किया गया। उसके बाद कंपनी द्वारा बार-बार एक लाख रुपये भेजने के बाद रकम वापस करने की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साइबर क्राइम प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाने के वावजूद पढ़े लिखे लोग चंद पैसों के लालच में साइबर ठगों के चंगुल में फंसकर अपनी जमा पूंजी गंवा दे रहे हैं। लोगों को इस तरह की काल से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed