फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   loot of cash and valuables materials

ईंट-भट्ठे से नकदी सहित कीमती सामान लूटे

Mon, 15 Feb 2016 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया Updated Mon, 15 Feb 2016 09:39 PM IST
विज्ञापन
loot of cash and valuables materials
थाना क्षेत्र के बड़ागांव स्थित एक ईट-भट्ठे पर रांची के मजदूरों से शनिवार की देर रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने करीब 40 हजार रुपये और कीमती सामान की लूट-पाट की और मजदूरों की जमकर धुनाई भी की।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस दौरान खेजुरी थाने के जिगिड़सर गांव के समीप सुनसान स्थान पर एक कट्टा व खोखा के साथ ही खून के धब्बे मिले। इसकी जानकारी पर एसपी मनोज कुमार झा, सीओ लच्छीराम, डाग स्कवायड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के बड़ागांव में किसान ईट-भट्ठे पर शनिवार की देर रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश पहुंचे। जहां रांची के मजदूरों को असलहे के बल पर आतंकित कर लूटपाट कर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही बड़ागांव निवासी मुनिब हरिंद्र राजभर से 22 हजार रुपये नकद, साइकल व मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही पनीचा निवासी रामकिशुन से मोबाइल छीन लिया। रांची निवासी शंकर सिंह से 55 सौ रुपये व मोबाइल छीन लिया। इसके अलावा पार्वती देवी पत्नी जिगा से तीन हजार रुपये ले लिया। जबकि हरि से छह हजार रुपये व मोबाइल, गगुआ देवी पत्नी जगरनाथ से तीन हजार रुपये छीनकर धमकी देते हुए भाग गए।

 मजदूरों ने किसी प्रकार अपने को मुक्त किया। इसके बाद भट्ठे की देखरेख करने वाले संजीत कुमार सिंह को सूचना दी। इसके बाद संजीत ने तत्काल मुकामी पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर छानबीन में जुट गई। जिसमें जिगिड़सर गांव के सुनसान स्थान पर एक कट्टा, कारतूस का खोखा तथा खून का धब्बा दिखाई दिया।


इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि भट्ठे की देखरेख करने वाले संजीत कुमार ने अज्ञात बदमाशाें के विरुद्ध तहरीर दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही बदमाश पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed