फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Long queues at many polling stations

Ballia News: कई मतदान केंद्रों पर रही लंबी लाइन

Thu, 11 May 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Long queues at many polling stations
बलिया। शहर के मुस्लिम और दलित बहुल मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। सुबह चाय- नाश्ता करने के बाद ही मतदाता वोट डालने के लिए लाइन में लग गए थे। मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ का हवाला देकर अंदर जाने से रोक रहे पुलिसकर्मियों से भी उलझ गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में विशुनीपुर और आंबेडकर नगर वार्ड के मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां मतदान के लिए लोग सुबह से लाइन में लगे दिखें। इसके अलावा बनकटा मोहल्ला स्थित जटहवा बाबा के समीप परिषदीय स्कूल में बने मतदान केंद्र में भी वोट देने के लिए लोगों की सुबह से कतारें लगी रही।
विज्ञापन


मतदान के दौरान बाजार में रहा सन्नाटा
निकाय चुनाव के मतदान के दिन बृहस्पतिवार को शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। गलियां सुनसान नजर आई। हालांकि बूथों से 200 मीटर की दूरी पर प्रत्याशियों के बस्तों के ईद गिर्द भीड़भाड़ जरूर देखने को मिली। भीड़ को पुलिस बार-बार खदेड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बूथों से लेकर मुख्य मार्गों तक प्रशासन की गाड़ियां दौड़ती नजर आई। सड़कों पर दिन भर प्रशासन की गाड़ियों के सायरन गूंजते रहे। प्रशासन ने बूथों की निगरानी के लिए कड़े बंदोबस्त किए। एनआईसी में बैठकर जहां अधिकारी अतिसंवेदनशील प्लस बूथों का लाइव टेलिकास्ट देखते रहे। वहीं, ड्रोन कैमरों से भी बूथों पर नजर रखी। इसके अलावा अतिसंवेदनशील बूथों की अफसरों ने वीडियोग्राफी भी कराई। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों को अमलीजामा पहनाते हुए प्रशासन ने नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्षता से संपन्न कराने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed