फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Long queue of complainants, no disposal

फरियादियों की लंबी कतार, निस्तारण नाममात्र

Sat, 01 Oct 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Long queue of complainants, no disposal
बैरिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को लगे संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर दो बजे तक फरियादियों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राजस्व, पुलिस सहित कुल 120 मामले मौके पर आए। इसमें पांच का ही निस्तारण हो पाया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर निस्तारण में अनावश्यक विलंब की शिकायत मिली तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। बैरिया निवासी हरिकनचन सिंह ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के न आने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने सीएमओ डा. जयंत कुमार से तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बीबी टोला निवासी दिव्यांग वीरेंद्र मौर्य ने लेखपाल, कानूनगो पर रिश्वत लेकर फर्जी रिपोर्ट लगाने और एसडीएम द्वारा प्रकरण को गंभीरता से नहीं लेने की शिकायत की।
विज्ञापन

बीबी टोला निवासी मथुरा ने शिकायत की कि फर्जी वसीयत के आधार पर बलपूर्वक हमारी संपत्ति दबंग कब्जियाना चाहते हैं। रामनगर निवासी विजयशंकर मौर्य और लक्ष्मणछपरा निवासी गणेश ठाकुर ने पैमाइश के बाद भी जमीन पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत की। चकिया निवासी गौरीशंकर तुरहा, गिरजा तुरहा ने कहा कि बार-बार भूमि विवाद की शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है। बैरिया निवासी दोनों आंखों के दिव्यांग बृजेश यादव ने अंत्योदय कार्ड बनाने की गुहार लगाई। रामनगर निवासी काली प्रसाद ने पत्थल नसब के बाद भी भूमि पर कब्जा नहीं मिलने की शिकायत की। कोटवां निवासी छात्रनेता नितेश सिंह महाविद्यालय में फीस वृद्धि की शिकायत की है। एसपी राजकरण नैय्यर, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा द्विग्विजय पांडेय, पीडी उमेश मणि त्रिपाठी, डीडीओ राजितराम मिश्र, एसडीएम आत्रेय मिश्र, सीओ उस्मान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ धरना
बैरिया। ग्राम पंचायत जगदेवा के ग्रामीण अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर तहसील प्रांगण में शनिवार को धरना पर बैठ गए। उनके मांगों में कोटेदार की मनमानी, बाढ़ पीड़ितों को खाद्यान्न नहीं मिलना, जर्जर विद्युत तारों को ठीक करना, जगदेवा के रिंगबंधे के निकट निर्मित पुलिया के छतिग्रस्त होना आदि शामिल था। डीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। पूर्व प्रधान उत्तिल यादव, संतोष सिंह, रामनरायण पांडेय, गणेश सिंह, रतन गोड़, बच्चा सिंह, विजय राम, अवधेश सिंह, गणेश तिवारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed