फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lokpal reached to investigate corruption in MNREGA

Ballia News: मनरेगा में भ्रष्टाचार की जांच को पहुंचे लोकपाल

Tue, 25 Jul 2023 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lokpal reached to investigate corruption in MNREGA
नरही। विकास खंड सोहांव के कुल्हड़िया गांव में मनरेगा में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच के लिए जिला मुख्यालय से अधिकारी कुल्हड़िया गांव पहुंचे, लेकिन जांच की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस मामले को लेकर गांव में गुटबंदी भी दिखी।
विज्ञापन

ग्राम सभा कुल्हड़िया निवासी महेंद्र यादव ने लिखित शिकायत की थी। ग्राम सभा में हुए विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती गई है। शिकायत के मद्देनजर लोकपाल मनरेगा धनंजय राय कुल्हड़िया गांव पहुंचे। शिकायतकर्ता को लेकर संबंधित आरोपों की जांच पड़ताल की। धनंजय राय ने बताया की शिकायत मनरेगा कार्यों में अनियमितता और बिहार में काम कराने को लेकर है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंच कर आरोपों की जांच की लेकिन उनके साथ तकनीकी कर्मचारियों के न पहुंच पाने की वजह से कार्य पूरा नहीं हो पाया। आगे किसी और दिन तकनीकी स्टाफ को लेकर दोबारा जांच कराई जाएगी। आज सिर्फ एक सड़क की भौतिक जांच की गई जिसकी लंबाई 240 मीटर अंकित है माप के दौरान इसकी लंबाई कम प्रतीत हो रही है। दोबारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्हड़िया ग्राम सभा में उमरपुर दियारा भी आता है जिसकी आबादी एक हजार से अधिक है। वहां जाने के लिए बिहार के बक्सर होकर जाना पड़ता है। मौके पर ग्राम प्रधान और विपक्ष की मौजूदगी से माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed