{"_id":"663ddd2faccefc55de0d5add","slug":"lok-sabha-election-2024-ballia-bjp-candidate-neeraj-shekhar-nomination-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: नीरज शेखर के नामांकन में बोले ब्रजेश पाठक- PDA का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: नीरज शेखर के नामांकन में बोले ब्रजेश पाठक- PDA का मतलब परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी
Fri, 10 May 2024 02:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 02:09 PM IST
सार
Lok Sabha Election: प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाई और भौजाई के बीच में समाजवादी पार्टी के सभी टिकट बंट गए। आज यादव समाज के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नामांकन में शामिल होने आए प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर असली समाजवादी थे।
उन्होंने जय प्रकाश नारायण की विचारधाराओं को आगे बढ़ाया। कभी भी पद के लिए सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। 1989 में जनता दल से अलग होकर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने समाजवादी जनता पार्टी बनाई। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव उसके प्रदेश अध्यक्ष थे। 1992 में चंद्रशेखर दिल्ली में थे। मुलायम सिंह यादव पूरी पार्टी पर कब्जा कर लिया। कहा जाता है कि इतिहास खुद को दोहराता है।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में अंदरखाने लड़ाई हुई तो अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के अलग कर पूरी पार्टी पर कब्जा कर लिया। सपा के लोग असली समाजवादी नहीं हैं। ये केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं, परिवार को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। अखिलेश यादव की पीडीए परिवार डेवलेपमेंट अथारिटी है।