फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lohia philosophy force to assimilate

लोहिया दर्शन को आत्मसात करने पर बल

Mon, 23 Mar 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 23 Mar 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lohia philosophy force to assimilate
समाजवाद के प्रणेता डा. राममनोहर लोहिया की 103वीं जयंती नगर स्थित सपा कार्यालय पर सोमवार को मनाई गई। इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। सपा नेताओं ने लोहिया के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए लोहिया दर्शन को आत्मसात करने पर बल दिया।
विज्ञापन


गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा कि डा. लोहिया का जीवन आम आदमी के लिए समर्पित था। पूंजीवादी ताकतों के विरुद्ध उन्होंने आजीवन लड़ाई लड़ी।
विज्ञापन


उनका मानना था कि गांव गरीब मजदूर किसान की बस्ती में जब तक उजाला नहीं फैलेगा, तब तक देश की खुशहाली की कल्पना नहीं की जा सकती।

आज देश में पूंजीवादी ताकतें मजबूत हो रही हैं और वे आम आदमी को निगलना चाहती हैं। कहा कि हम सब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती के साथ पूंजीवादी ताकतों के विरुद्ध संघर्ष में आगे आना होगा।  इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, परमात्मानंद पांडेय, डा. विश्राम यादव, नंद गोपाल गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed