फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Locked out from the room latch, the thieves threw away millions of items including cash

कमरे का कुंडी बाहर से बंदकर चोरों ने नगदी समेत लाखों का सामान उड़ाया

Wed, 15 Jan 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Locked out from the room latch, the thieves threw away millions of items including cash
मनियर के बड़सरी जागीर गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : BALLIA
मनियर। घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने मंगलवार की रात छत के सहारे बड़सरी जागीर गांव के घर में घुस कमरे में सो रहे परिजनों को बाहर से कुंडी में बंद कर लाखों के गहने सहित हजारों रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शौच के लिए किसी परिजन की नींद खुली तो एक दूसरे को दरवाजे खोलने की आवाज लगाई। इस दौरान सभी के दरवाजे बंद होने पर परिजनों से फोन कर बाहरी लोगों को बुलाया। जिन्होंने दरवाजा खोला। इसके बाद परिजन कमरे से बाहर निकले और चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद रात में ही पुलिस पहुंच मौका मुआयना किया। पीड़ित ने तहरीर बुधवार को पुलिस दी। जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव निवासी मुकेश सिंह के परिजन अपने अपने कमरे में सोए थे। रात में घर के पिछवाड़े से छत के सहारे आंगन में उतरे चोरों ने घर में सोए हुए परिजनों के कमरे को बाहर से कुंडी लगा दिया। इसके बाद बगल के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान तथा बहन की शादी के लिए दो अटैची में रखे गए सोने चांदी के जेवरात के अलावा 46000 रुपये नगदी लेकर खिडकी के रास्ते फरार हो गए। कमरे में सोये राकेश सिंह उर्फ पिंटू की शौच के लिए नींद खुली तो दरवाजा खोलने पर बाहर से बंद होने पर मां व भाई को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। उन्होंने कहा कि हमारा भी कमरा बाहर से बंद है। इसके बाद राकेश ने फोन से अपने पट्टीदार ओमप्रकाश सिंह को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। कमरे से बाहर निकलने पर देखा कि बगल का कमरा टूटा व सामान तितर-बितर व खिडक़ी का दरवाजा खुला हुआ है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाथ पांव मारा, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed