{"_id":"6431ab5a6096940a7604c5c9","slug":"locked-goods-missing-theft-of-lakhs-from-closed-house-ballia-news-c-20-1-144650-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला बंदकर माल गायब : बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला बंदकर माल गायब : बंद मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर के वार्ड नंबर सात के रिहायशी इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए डेढ़ लाख नगद समेत कई लाख के आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। शनिवार सुबह जब गृहस्वामी मेन दरवाजा का ताला खोल घर में प्रवेश किया तो बक्सा का टूटा ताला और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी।
नगर के मेन रोड से सटे कौशल मोदनवाल का मकान है। कुछ दिन पूर्व वह घर का ताला बंदकर सपरिवार कहीं गए हुए थे। इस दौरान सुनसान घर का फायदा उठाते हुए चोरों ने मेन दरवाजा का ताला खोल घर में प्रवेश किया। आराम से चोरी की घटना को अंजाम जिया।
उधर, बाहर से वापस आने के बाद गृहस्वामी शनिवार को ज्यों ही ताला खोलकर घर के अंदर प्रवेश किए तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई। गृहस्वामी के अनुसार, बक्सा में डेढ़ लाख नकद के अलावा कई लाख रुपये के आभूषण थे।
विज्ञापन
घटना के बाद आराम से चोर दरवाजा का ताला बंदकर भाग निकले। गृहस्वामी ने आशंका जताई कि चोरों ने डुप्लीकेट चाबी से ताला खोल चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर घटना की जांच शुरू कर दी है।