{"_id":"5e9871908ebc3e72bc034cae","slug":"locked-down-total-173-laborers-from-ghazipur-and-jaunpur-leave-for-bihar-ballia-news-vns520624563","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन टू में फिर शुरु हुआ मजदूरों का पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन टू में फिर शुरु हुआ मजदूरों का पलायन
विज्ञापन
लाकडाउन 2 के घोषणा होने के बाद जयप्रभा सेतु से होकर बिहार जाते मजदूर।
- फोटो : BALLIA
जयप्रकाश नगर। घर लौटने की आस पर पहले चरण का लॉक डाउन किसी तरह पार करने के बाद जब बचे खुचे पैसे खत्म हो गए और भोजन का मोहताज हुए तो दूसरे चरण का लॉक डाउन शुरू होते ही उनका सब्र टूट गया। गैर जनपदों में मजदूरी करने वाले बिहार निवासी श्रमिक पैदल ही अपने जनपदों को लौटने को मजबूर हो गए। गाजीपुर और जौनपुर के कुल 173 मजदूर पैदल ही अपने घरों को चल पड़े हैं।
पूर्वी चंपारन जिले के बगहा थाना क्षेत्र के हरसिद्धि गांव निवासी राजकुमार लदेरी, रोहित लदेरी, राजू साह, तुलसी राम, फरमान आलम, छोटे लाल, गुरिंद गुलेरी आदि तीन टोलियों में कुल 43 मजदूर गाजीपुर में काम करते थे। इन मजदूरों ने बताया कि तीन दिन पहले एक ट्रक पर बिहार की सीमा पर पहुंचने के लिए सवार हुए। ट्रक चालक ने किराया लिया और बलिया का सीमा बता कर मऊ में ही उतार दिया। उतरने पर जब पता चला कि यह मऊ जनपद है तो वे परेशान हो गए। उनके पास में पैसे भी नहीं थे लिहाजा वहां से वे पैदल ही चल दिए। प्रांतीय सीमा एनएच 31 बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु पर पहुंचे मजदूरों ने बताया कि हम लोग भोजन के अभाव में अपने गांव जाने को विवश हो गए। रास्ते में हमलोग पानी पीते हुए यहां तक पहुंचे हैं। मजदूरों ने बताया कि चांददियर में पुलिस और चांददियर के प्रधान चूड़ा गुड़ खिलाया और मॉस्क दिया। इसके अलावा शाहगंज, जौनपुर से भी बिहार के खगड़िया के लिए भी कुल 130 मजदूर पैदल जा रहे हैं।
-
मजदूरों को प्रधान उपलब्ध करा रहे भोजन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के कोड़रहा नौबरार (जयप्रकाश नगर) पंचायत में रिंग बंधे के निर्माण के लिए लखीमपुर खीरी से 53 मजदूर आए थे। लॉकडाउन के बाद 30 मजदूर अपने जनपद के लिए पैदल चले गए। अभी 23 मजदूर आज भी गंगा नदी के तट पर कैंप में रह रहे हैं। पहले संबंधित ठेकेदार ने उन्हें राशन के लिए धन भेजा लेकिन अब ठेकेदार से भी उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उन मजदूरों को ग्राम पंचायत कोड़रहा नौबरार के प्रधान पति सूर्यभान सिंह की ओर से गंगा घाट पर ही भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा अपने पंचायत में भी लगभग 500 परिवार को प्रति परिवार एक हजार रुपये की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। उधर, चांददियर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव लॉकडाउन के बाद से ही पंचायत व रास्ते से गुजरने वालों को राहत सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। अपने पंचायत के 600 गरीब पात्रों को भोजन, तीन हजार मॉस्क, सैनिटाइजर, हैंडवॉश के साथ ही जरूरतमंदों को दवाएं दिला रहे हैं। साथ ही पूरे पंचायत में छिड़काव कराया गया है।