फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lock lock on deos office

डीआईओएस दफ्तर पर जड़ा ताला

Mon, 03 Jul 2017 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया Updated Mon, 03 Jul 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
Lock lock on deos office
सोमवार को डीआईओएस कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी करते वित्तविहीन शिक्षक
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा बलिया इकाई के तत्वावधान में सरकार से वित्तविहीन शिक्षक एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों के शीघ्र ही मानदेय जारी करने को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर ताला बंदी कर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि शीघ्र मानदेय नहीं मिलेगा तो जेलभरो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी योगी सरकार की होगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा में 87 प्रतिशत भागीदारी करने वाले माध्यमिक वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारी आज रोजी पाकर भी रोटी के लिए मोहताज है। कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के उन्नयन के लिए शिक्षा का एक बार पुन: राष्ट्रीयकरण किया जाए। कहा कि 14 अक्टूबर 1986 को माध्यमिक विद्यालयों में वित्तविहीन व्यवस्था अधिनियम पारित हुआ। तत्कालीन संगठन नेतृत्व की अदूरदर्शिता प्रवृत्ति के कारण आज 31 वर्षों से यह व्यवस्था बदस्तूर जारी है। लाखों शिक्षित, परिशिक्षित, योग्यता से परिपूर्ण युवक, युवतियां, अंशकालिक शिक्षक व अनुदेश के रूप में कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं इंटर कालेज हरिपुर गड़वार के प्रधानाचार्य कन्हैया हरिपुरी ने कहा कि यदि सरकारें समय रहते उक्त शिक्षकों की आह महसूस कर उनका निवारण नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं कि जब समाज को सृजनात्मक एवं रचनात्मक दिशा देने वाला शिक्षक विध्वंसक भी हो सकता है। श्री हरिपुरी ने बताया कि चाणक्य ने कहा है कि शिक्षक की गोद में सृजन एवं प्रलय दोनों का निर्माण होता है। मंडल अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, रामदुलार यादव, चंद्रहंस सिंह, नागेंद्र सिंह आदि लोगों ने अपने विचार रखा। पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेश कुमार, विनय तिवारी, सचिन कुशवाहा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विजय सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed