फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lock down: Boats will be seized, all limits sealed

जिले की सभी नावें होंगी जब्त, सभी बार्डर सील

Tue, 14 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lock down: Boats will be seized, all limits sealed
लाकडाउन के दौरान जयप्रभा सेतु से गुजर रहे किशोर से पूछताछ करते डीआईजी सुभाषचंद्र दूबे। - फोटो : BALLIA
बलिया। लॉक की अवधि तीन मई तक बढ़ाए जाने के बाद शासन के निर्देश पर जिले में मंगलवार को पहुंचे डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि कोरोना को लेकर एहतियात के तौर पर जिले की सभी सीमाएं चार पक्का और दो पीपा पुल सील कर दिए गए हैं। माझी के जयप्रभा सेतु पर जनता का आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया है। इस सेतु से अब इमरजेंसी सर्विसेज के अलावा किसी तरह के वाहन पास नहीं होंगे। आम व्यक्ति को प्रवेश तभी मिलेगा जब कोई मेडिकल इमरजेंसी होगी। नदियों के जल मार्ग से कोई यूपी से बिहार न जा और आ सके, इसके लिए सभी नावें जब्त की जाएंगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस के गेस्ट हाउस में मंगलवार को अमर उजाला से विशेष बातचीत में डीआईजी ने कहा कि जिले के बिहार से सटे कई क्षेत्रों का उन्होंने भ्रमण किया है। जिले की सभी सीमाओं को पूरी तरह से सील कर दी गई हैं। सभी पक्के पुलों पर सीओ स्तर के अधिकारी कैंप करेंगे और अन्य पुलिसकर्मियों की आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। सीमा पर पहले लोगों को समझाया जाएगा और यदि इसके बाद भी वे नहीं मानते हैं और आवागमन करते हैं तो उनके विरुद्ध धारा 188 आईपीसी के तहत कार्रवाई की जाएगी। वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। कोई भी मंडी नहीं खुलेगी। सिर्फ थोक की मंडियां खुलेंगी और वहां भी इंट्री केवल थोक के व्यापारियों को ही दी जाएगी।
विज्ञापन

बिहार के समीपवर्ती जिले में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि जिले के चार पक्के पुलों के साथ ही दो पीपा पुल व सभी सीमाओं को तो सील कर ही दिया गया है, लेकिन इसके बाद भी नाव से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसे देखते हुए सभी स्थानीय पुलिस थानों को अपने इलाके की सभी नावों को जब्त करने का निर्देश दिया गया है। इन नावों को किसी एक स्थान पर मिट्टी में दबा कर रखा जाएगा। बाकायदा उनकी निगरानी कराई जाएगी और नाव मिट्टी से तभी निकाली जाएगी जब इसके लिए प्रशासन की ओर से अनुमति पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आप घर बैठें, यही सबसे बड़ा सहयोग
डीआईजी ने कहा कि बलिया का इतिहास स्वर्णिम रहा है और यहां के लोग काफी जागरूक रहे हैं। आज एक बार फिर इनसे आजादी की लड़ाई जैसा सहयोग की अपेक्षा है। लोग घरों से बाहर न निकलें तो इस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने वालों में यह जिला अपना नाम दर्ज करा लेगा। ये स्वर्णिम अवसर है, इसका सदुपयोग करें। बड़ों का ख्याल रखें, बीवी-बच्चों को भरपूर समय दें और इस लॉक डाउन की अवधि में उनकी सभी शिकायतों का निवारण कर दें। फिर भी समय न कटे तो योग करें, किताबें पढ़े, धारावाहिक देखें लेकिन किसी भी हाल में घर से न निकलें। जनता का इस समय सबसे बड़ा सहयोग यही होगा कि वह किसी भी सूरत में घर की चौखट ना लांघे।
घरों में रहकर करें पुलिसकर्मियों का सम्मान
डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने कहा कि इधर देखने में आ रहा है कि अति उत्साह में लोग कोरोना से बचाव और सुरक्षा में लगे लोगों का सम्मान करने के लिए सड़कों पर उतर जा रहे हैं। फूलमालाएं पहनाई जा रही हैं, ये कतई सही नहीं है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को भी इससे बचने की सलाह दी। कहा कि इससे सामाजिक दूरी पूरी तरह ध्वस्त हो जाएगी। यदि आपको इन लोगों का सम्मान ही करना है तो अपने घरों से ही करें। छतों, बालकनियों में खड़े होकर इनके लिए ताली बजाकर या बोलकर भी सम्मान प्रदर्शित किया जा सकता है लेकिन सम्मान देने के लिए भी सड़क पर ना आएं।

खेती के लिए सीमा पार जाने की अनुमति
डीआईजी ने बताया कि जिले में कई इलाकों में यह देखने में आया है कि इधर के लोगों के खेत बिहार की सीमा और बिहार के लोगों के खेत यूपी की सीमा में हैं। उन्हें खेती कार्य के लिए बार्डर क्रास करने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए उन्हें स्थानीय प्रशासन के माध्यम से अनुमति पत्र लेना होगा। बिना अनुमति पत्र के किसी को भी बार्डर क्रास नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed