फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   living style effeceted due to cold

हाड़कंपाऊ ठंड से जनजीवन प्रभावित

Tue, 23 Dec 2014 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 23 Dec 2014 11:03 PM IST
विज्ञापन
living style effeceted due to cold
हाड़कंपाऊ ठंड से आम जीवन प्रभावित हुआ है। लोगों की दुश्वारी बढ़ गई है वहीं पशु-पक्षी भी ठंड के कोप से आहत दिखे। मंगलवार को भी  ठंड और गलन की वजह से लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर गांव तक लोग अलाव के सहारा लेते नजर आए। दोपहर एक बजे तक कोहरे की वजह से       वाहन रेंगते रहे। वहीं ट्रेन और रोडवेज बसें घंटों विलंब से अपने गंतव्य को पहुंची।  वहीं खेजुरी के करम्मर गांव में ठंड लगने से हीरा बारी (75) की सोमवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन


मंगलवार को जनपद की न्यूनतम तापमान सात के करीब पहुंच गया है। इसकी वजह से गलन बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड के आगे स्वेटर, जैकेट भी नाकाफी साबित हो रहा है। शाम होती ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। वहीं कोहरे की वजह से आम जनजीवन मानो ठहर सा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर लोग अपने घरों में दुबके रहे। कुहासे के कारण वाहन सड़कों पर रेंगते हुए नजर आ रहे हैं। इसका असर मंगलवार को रोडवेज तथा ट्रेनों पर भी देखने को मिला। वहीं बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार सर्द हवा की वजह से ठंड का असर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है।

 बर्फिली हवाओं के बीच गलन भरी ठंड से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कोहरे का प्रकोप जारी रहने से यातायात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

वाराणसी लखनऊ कृषक एक्सप्रेस पांच घंटे, गोरखपुर-कानपुर चौरी-चौरा एक्सप्रेस छह घंटे, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस चार घंटे समेत कई सवारी गाड़ियों घंटों विलंबित रही।


ट्रेनों के विलंब रहने से ठंड में यात्रियों को घोर फजीहत उठानी पड़ी। ठंड से बचाव के लिए प्रशासन द्वारा        पर्याप्त मात्रा में कंबल वितरित नहीं किए गए। साथ ही चुनिंदा स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई, जो ऊंट के मुंह में जीरा के सामान है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रश्ाासन से अलाव जलवाने की मांग की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed