फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Liquor worth lakhs was recovered from the car being taken to Bihar

कार से बिहार ले जाई जा रही लाखों की शराब बरामद

Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Liquor worth lakhs was recovered from the car being taken to Bihar
नरही। थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने सर्विलांस टीम के सहयोग से शुक्रवार को कार से बिहार ले जाई जा रही लाखों की अंग्रेजी शराब को भरौली गोलंबर से बरामद किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि एक कार से अवैध शराब लेकर कुछ व्यक्ति गाजीपुर के रास्ते से भरौली होकर पटना जाने के फिराक में है। भरौली गोलंबर पर सघन चेकिंग कर एक नीली कार से दो सफेद प्लास्टिक की बोरी से 564 फ्रूटी 8 पीएम, 36 वकार्डी, 16 सिग्नेचर, 23 मैक्डावेल बरामद की गई। तीन आरोपियों के चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है। कार की नंबर प्लेट भी बदली हुई थी। आरोपियों की पहचान प्रमोद कुमार राय पुत्र नमोना राय निवासी चांदपुरा थाना राघवपुर जनपद वैशाली बिहार, शम्भू कुमार यादव पुत्र स्व. जोगी प्रसाद निवासी कच्ची दरगाह वंगाघाट थाना नदी पटना, वीरू कुमार यादव पुत्र जियालाल यादव निवासी कच्ची दरगाह वंगाघाट थाना नदी पटना के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में अतुल कुमार मिश्र, उमापति गिरी, जगनारायण वर्मा, अखिलेश कुमार के साथ स्वॉट टीम के अजय कुमार यादव, आलोक सिंह, वेद प्रकाश दुबे, राकेश यादव, कृष्ण कुमार सिंह, अनिल पटेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed