{"_id":"6716efb164e054f4b00511e4","slug":"liquor-being-smuggled-to-bihar-recovered-ballia-news-c-190-1-bal1001-125241-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तस्करी कर बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद
विज्ञापन
बलिया। बैरिया पुलिस ने बकुलहा के पास से तस्करी कर भारी मात्रा में बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद की। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। बरामद शराब बैरिया के चांददियर स्थित एक सरकारी गोदाम की बताई जा रही है। इस आधार पर जिला आबकारी अधिकारी ने गोदाम को सील करा दिया है।
बैरिया पुलिस ने रविवार की आधी रात के बाद बकुलहा के निकट छापा मारा। बिहार ले जाई जा रही शराब बरामद की। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। मौके पर अपनी छह बाइक भी छोड़ गए। एक आरोपी को मौके से हिरासत में लिया गया है। हालांकि अभी पुलिस ने मामले का खुलासा नहीं किया है। वहीं, बरामद शराब बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियार स्थित सरकारी शराब गोदाम की बताई जा रही है। इस आधार पर जिला आबकारी अधिकारी वीपी दुबे ने संबंधित गोदाम को सील कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी वीपी दुबे ने बताया कि गोदाम पर कोई मौजूद नहीं था। संबंधित अनुज्ञापी को नोटिस देकर स्टाक का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एक हजार लीटर लहन नष्ट : सिकन्दरपुर। पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के उपकरण के साथ ही लगभग एक हजार लीटर लहन को नष्ट कर दिया। थाना सिकंदरपुर अपराध निरीक्षक नरेश कुमार मलिक ने लिलकर दियरा नदी के किनारे व नदी में बने टापू पर छापा मारा। मौके पर कोई भी शराब बनाने वाला व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। संवाद