{"_id":"62cdc40547568a55a815ce24","slug":"linemen-s-lives-at-risk-work-without-tool-kit-ballia-news-vns6636847150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोखिम में लाइनमैनों की जान, बिना टूल किट करते हैं काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोखिम में लाइनमैनों की जान, बिना टूल किट करते हैं काम
विज्ञापन
बांसडीहरोड क्षेत्र के एक गांव में बिना सुरक्षा कीट के विद्युत तार जोड़ता संविदा कर्मचारी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। बिजली विभाग में लाइनमैन जान जोखिम में डालकर काम कर रहे हैं। एक वर्ष से अधिक समय से संविदा पर कार्यरत लाइनमैनों को टूल किट नहीं दी गई है। जिससे उन्हें खंभों और मशीनों पर काम करने के दौरान खतरा बना रहता है। जिले के 46 विद्युत सब स्टेशनों पर संविदा पर करीब पांच सौ लाइनमैन कार्यरत हैं।
हर मौसम में वे साइकिल व सीढ़ियां लेकर खंभों पर चढ़कर विद्युत फाल्ट सुधारने में लगे रहते हैं और लोगों को बिजली आपूर्ति मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं बिजली विभाग द्वारा संविदा कर्मियों से काम लेने से पूर्व टेंडर में ठेकेदार से पूर्ण टूल किट के साथ सभी सुरक्षा उपाय मुहैया कराने की शर्त रखी जाती है। सभी संविदा कर्मियों को प्लास, ग्लव्स, हैंड कैप समेत तमाम सुरक्षा के लिए टूल किट देने का नियम है। लेकिन जिले में काम कर रहे लाइनमैनों को एक साल से टूल किट उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्हें जो सुरक्षा किट पहले दी गई थी, वह खराब हो गई है। ऐसे में उन्हें बिना सुरक्षा उपकरणों के खंभे पर चढ़कर एलटी लाइन के साथ 11 एवं 33 हजार केवी विद्युत लाइन के फाल्ट को सुधारना होता है। इससे हमेशा जान का जोखिम बना रहता है। टूल किट के अभाव में अक्सर किसी न किसी लाइनमैन को चोट आती है। कभी कभी तो इन्हे जान भी गंवानी पड़ती हैं। जिनमें विभागीय एवं ठेकेदारों की लापरवाही भी सामने आ चुकी हैं, जबकि कई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण के काम करने के दौरान झुलस चुके हैं। इसके बाद भी विभाग और ठेकेदार कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए गंभीर नहीं हैं।
0000
हर छह माह पर कायदायी संस्था को संविदा कर्मियों को टूल किट मुहैया कराना होता है। अब तक किसी संविदा कर्मी या उसके संगठन ने टूल किट नहीं मिलने की शिकयत नहीं की। अगर किसी के द्वारा टूल किट नहीं मिलने की शिकायत आती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंती, बिजली विभाग, बलिया