{"_id":"67e7029f5c8cb70eba049860","slug":"lineman-died-due-to-electric-shock-case-filed-against-two-persons-including-sso-of-substation-ballia-news-c-190-1-ana1001-136491-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत, सब स्टेशन के एसएसओ सहित दो पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: करंट लगने से लाइनमैन की मौत, सब स्टेशन के एसएसओ सहित दो पर केस
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र में ढोंडा साव के पोखरा के पास बृहस्पतिवार की शाम को खंभे पर चढ़कर मरम्मत करते समय करंट लगने से लाइन मैन की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह दुबहर गांव सहित आसपास के गांवों के लोग लाइनमैन के परिजनों के साथ थाने पर पहुंच गए। सूचना पर एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा, सीओ सिटी श्यामकांत व आसपास के थानों की पुलिस बुलानी पड़ी। लाइनमैन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सब स्टेशन के एसएसओ व ग्लोबल टेक कंपनी पर केस दर्ज किया है।
दुबहर गांव निवासी रिंकू यादव (26) ओझा कछुआ उग्रसेनपुर स्थित डोढ़ा साव के पोखरा के पास खंभे पर चढ़कर मरम्मत कर रहे थे। इसी बीच अचानक आपूर्ति शुरू होने से करंट की जद में आने से रिंकू झुलस गए। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन वहां चिकित्सकीय सुविधा न होने के कारण जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण रिंकू के परिवार के साथ थाना पहुंचे। शट डाउन के बावजूद आपूर्ति शुरू करने वाले कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।
थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने इस बाबत उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा, सीओ सिटी श्यामकांत थाने पर पहुंचे। मौके पर प्रधान प्रभात पांडे, पूर्व प्रधान बिट्टू मिश्रा, पिंटू सिंह, राहुल सिंह, धनु पांडे, नितेश सिंह, ऋषि पाण्डेय, लकी सिंह, कल्याण सिंह, संजीत सिंह सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
साढ़े सात लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन
थाने पर बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता मूलचंद शर्मा, एसडीओ विवेक कुमार वर्मा, ग्लोब टेक कंपनी के सर्किल हेड पीयूष त्रिपाठी और अवर अभियंता अनिल यादव पहुंचे। लंबी वार्ता के बाद बिजली विभाग व ग्लोब टेक कंपनी की तरफ से एक माह के अंदर रिंकू के परिजनों को साढ़े सात लाख रुपये मुआवजा एवं उनकी पत्नी को आजीवन पेंशन एवं भाई को नौकरी देने का आश्वासन दिया। बिजली विभाग ने रिंकू के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार की धनराशि उपलब्ध कराई।