फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lineman climbing a pole dies due to electric shock, second incident in a week

Ballia News: खंभे पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत, एक हफ्ते में दूसरी घटना

Fri, 27 Mar 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lineman climbing a pole dies due to electric shock, second incident in a week
खेजुरी थाना क्षेत्र के गोरवड़ा गांव में बुधवार की शाम विद्युत तार जोड़ने के दौरान मृतक संविदा व
पंदह (बलिया)। खेजुरी थाना क्षेत्र के गोरवड़ा गांव में बुधवार की शाम सात बजे बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन जोड़ रहे संविदा लाइनमैन हृदय नारायण यादव (35) की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के विरोध में सैकड़ों की संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया। एक हफ्ते में इस तरह का दूसरा हादसा है।
विज्ञापन

शटडाउन के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल होने से हुए हादसे पर निगम ने कार्रवाई की है । जेई सत्यपाल को निलंबित कर दिया गया है। एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए डिस्काम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

हृदय नारायण यादव विद्युत उपकेंद्र रतसड़ पर बतौर संविदा लाइनमैन कार्यरत थे। बुधवार को गांव की आपूर्ति बाधित होने की शिकायत ग्रामीणों ने निगम से की। सूचना पर हृदय नारायण फॉल्ट ठीक करने के लिए मौके पर पहुंचे। रतसर फीडर से शटडाउन लेकर पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने लगे। इसी दौरान अचानक उपकेंद्र से आपूर्ति शुरू हो गई। करंट की चपेट में वह आ गए और गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गए। लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने के बाद से पत्नी पूनम सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण खेजुरी थाने पर पहुंच गए। कार्रवाई की मांग करने लगे। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए और लिखित शिकायत की। जिसमें एसडीओ वीर बहादुर, अवर अभियंता रामपाल, फीडर पर तैनात रहे कर्मचारी अरविंद राजभर और एसएफ सत्यपाल सहित 5 लोगों पर ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा तथा हृदय नारायण की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता ने परिजनों से बात कर विभागीय सहायता सहित बीमा की राशि यथाशीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया।

थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि हृदय नारायण की पत्नी की तहरीर के आधार पर मौके पर तैनात रहे कर्मचारी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

खेजुरी थाना क्षेत्र के गोरवड़ा गांव में बुधवार की शाम विद्युत तार जोड़ने के दौरान मृतक संविदा व

खेजुरी थाना क्षेत्र के गोरवड़ा गांव में बुधवार की शाम विद्युत तार जोड़ने के दौरान मृतक संविदा व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed