फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lillapramians cheered as soon as the snapping sound

ताड़क बध होते ही लीलाप्रेमियों ने लगाए जयकारे

Fri, 23 Oct 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Lillapramians cheered as soon as the snapping sound
बेल्थरारोड। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में बीचला पोखरा स्थित मैदान में चल रहे लीला मंचन में मुनि विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की भावपूर्ण प्रस्तुति की गई। ताड़का वध होते ही राक्षसों में खलबली मच गई। देवताओं ने हर्षित मन से पुष्प वर्षा कर मंगल कामना की।
विज्ञापन

मुनि विश्वामित्र के आश्रम में राम लक्ष्मण ने राक्षसों को भगाकर यज्ञ की रक्षा की।
यज्ञ आदि धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दोनों भाई मुनि के साथ सीता स्वयंवर देखने जनकपुर के लिए प्रस्थान किया। मार्ग में विशालकाय राक्षसी ताड़का से सामना हुआ। ताड़का ने दोनों भाइयों पर हमला करना चाहा, लेकिन राम ने एक ही बाण के प्रहार से ताड़का को यमलोक पहुंचा दिया। तत्पश्चात मार्ग में पत्थर की नारी को देख राम चौंक पड़े। विश्वामित्र ने दोनों भाइयों को अहिल्या के पत्थर रूप धारण करने का वृतांत सुनाया। इससे द्रवित हो राम ने अपने चरण-रज से पत्थर को स्पर्श कर दिया। राम के चरण-धूलि के स्पर्श मात्र से अहिल्या सुंदर नारी का रूप धारण कर लिया तथा राम की स्तुति करने के बाद परम धाम को चली गई। अहिल्या उद्धार का मार्मिक प्रसंग देख लीला-प्रेमियों ने राम के जयकारे लगाए। लीला मंचन में विनय प्रकाश डेविड, कृष्ण कुमार मिश्र, प्रवीण शर्मा, अगम शर्मा आदि का अभिनय सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed