फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lifelong in the circle of Mulayam Singh Yadav

आजीवन मुलायम सिंह यादव के सानिघ्ध में रहे अंचल

Mon, 19 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Lifelong in the circle of Mulayam Singh Yadav
बलिया। सपा के संस्थापक सदस्य एवं प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की 74वीं जयंती समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को जिला कार्यालय पर मनाई गई। वक्ताओं ने अपने नेता और उनके द्वारा सामाजिक जीवन में समाज के उत्थान के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

कहा कि स्व. शारदानंद अंचल आजीवन समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज सड़क से सदन तक बुलंद करते रहे। उनका पूरा जीवन समाज में वंचितों, शोषितों, पीड़ितों के लिए, सामाजिक समरसता, एकता और सौहार्द को समर्पित था। समाजवादी विचारधारा के पोषक अंचल आजीवन मुलायम सिंह यादव के सानिध्य में रहे। युवा पीढ़ी खास कर समाजवादी विचार के युवा को उनके जीवन से सीख लेने की आवश्यता है। उसी रास्ते पर चल कर समाजवादी विचार को और बजबूत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अनिकेत साहनी ने यूथ ब्रिगेड के जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव और पार्टी प्रवक्ता सुशील पाण्डेय कान्हजी ने मनोनीत पदाधिकारियों का माला स्वागत किया। सनातन पाण्डेय, जियाउद्दीन रिजवी, छोटेलाल राजभर, गोरख पासवान, लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, वंशीधर यादव, डा. विश्राम यादव रहे। स्व. शारदानंद अंचल के पुत्र पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री शारदा नंद के पैतृक गांव पशुहारी स्थित देवराज इंटर कालेज के परिसर में भी आयोजन हुआ। बैरिया के पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल और पौत्र पूर्व ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल ने प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाकर नमन किया। स्वामी राम नारायणाचार्य महिला महाविद्यालय के परिसर के अलावा अखोप गांव निवासी अमित कुमार गुप्त, कर्पूरी ठाकुर धनुषधारी आईटीआई कालेज तेलमा जमालुद्दीनपुर के प्रबंधक मुखराम प्रसाद ने भी अपने आवास पर स्व. अंचल की जयंती मनाई। सुधांशु शेखर, हीरालाल, लोकेश भारती, अरविंद प्रताप, अजय पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed