फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Life stopped in lockdown-1, speed catching in unlocked-3

लाकडाउन-1 में रुकी जिंदगी, अनलॉक-3 में पकड़ रही स्पीड

Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Life stopped in lockdown-1, speed catching in unlocked-3
बलिया। लाकडाउन के पांच माह पूरे हो गए। कोरोना संक्रमण के चलते लागू बंदिशोें के चलते न सिर्फ लोगों को दिनचर्या बदल गई है वहीं स्वच्छंद होकर घूमना-फिरना और मंदिर में दर्शन पूजन ठप पड़ गया है। निश्चित रूटों के अलावा अन्य रूटों पर ट्रेनें नहीं चलने से यात्रा भी बंद हो गई है। जिनके पास निजी साधन नहीं हैं वे विभिन्न कार्यों से दूसरे जनपदों में नहीं जा पा रहे हैं। जो गलियां और चौबारे व्यस्त रहा करते थे, जहां लोग एक दूसरे के साथ घूमते या बात करते थे। लोगों का मिलना जुलना लगता रहता था लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है। हालांकि अनलाक में चौक में अब फिर व्यापारियों की सामानों का रेट या उनकी खूबियों के साथ आने वाली आवाजें अब धीरे-धीरे सुनाई देने लगी हैं, लेकिन वाहनों का शोर अभी गायब है। रेलवे स्टेशन पर गूंजने वाली माइक आवाज अब नहीं सुनाई दे रही तो वाहन स्टैंड जिसमें घुसने को जगह नहीं मिलती थी, अब खाली रह रहा है। चंद्रशेखर उद्यान में लोगों का टहलना बंद है और सन्नाटा पसरा है। बाबा बालेश्वरनाथ महादेव के दर्शन अब भी लोगों को नहीं हो रहे है, कारण कि जिला प्रशासन ने खोलने की अनुमति के साथ जो बंदिशें बताई थी, मंदिर प्रशासन ने उन्हें पूरा करने में असमर्थता जताते हुए मंदिर को बंद ही रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed