फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Let's build an organization, let's grow on the good faith

बलिया: संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलो

Sun, 12 Feb 2023 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Let's build an organization, let's grow on the good faith
नगर टीडी कालेज के मैदान राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ द्वारा आयोजित नगर के शाखा संगम कार्यक्रम में उप? - फोटो : BALLIA
बलिया। एक मैदान, 21 शाखाएं और सैकड़ों स्वयंसेवक। ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिला बलिया नगर स्थित श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में। यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के शाखा संगम कार्यक्रम में नगर के सभी स्वयंसेवक जुटे थे।
विज्ञापन

शाखा संगम के पूर्व टाउन डिग्री कॉलेज के पूरे मैदान पर सफेद चूने से बड़े-बड़े ब्लॉक बनाए गए थे। इन ब्लॉकों में बलिया नगर के विभिन्न बस्ती क्षेत्र में लगने वाली शाखाओं के स्वयंसेवकों की ओर से शाखाएं लगाई गईं और सवा घंटे तक शारीरिक, बौद्धिक एवं विभिन्न प्रकार के खेल, सूर्य नमस्कार, आसन तथा व्यायाम योग का अभ्यास भी कराया गया।
विज्ञापन

सह जिला संघचालक डॉ. विनोद ने कहा कि संगठन गढ़े चलो सुपंथ पर बढ़े चलो, भला हो जिसमें देश का वो काम सब किए चलो...जैसे सांघिक गीत का जो भाव है, वही संघ का मूल है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना किसी को डराने या किसी प्रतिकार में नहीं हुई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना भारत को शक्तिशाली करने के लिए हुई। क्योंकि जब भारत मजबूत होगा तो पूरा विश्व मजबूत होगा और विश्व में शांति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ अपनी शाखाओं के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है। संघ अपने स्थापना काल से ही स्वयंसेवकों के सहारे राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का शारीरिक, सामाजिक एवं बौद्धिक विकास पर ध्यान देता आ रहा है, जिससे लोग संस्कारवान और अनुशासित बने। शक्ति की उपासना ही संघ की स्थापना का मूल उद्देश्य है। इससे लोगों में राष्ट्रप्रेम का भाव जागृत किया जाता है। ताकि सामाजिक परिवर्तन आए। मुख्य शिक्षक नगर शारीरिक शिक्षण प्रमुख चंद्रशेखर रहे। इस मौके पर सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, जिला कार्यवाह हरनाम, सह नगर कार्यवाह रवि, नगर प्रचारक विशाल, प्रचार प्रमुख मारुति नंदन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed