फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Legal Literacy and Health Camp Held on National Nutrition Week

Ballia News: राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर हुआ विधिक साक्षरता और स्वास्थ्य शिविर

Thu, 03 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Legal Literacy and Health Camp Held on National Nutrition Week
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अवसर पर बुधवार को पंचायत भवन गड़वार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया ने विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया। यह शिविर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश और जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा के आदेश पर हुआ। शिविर की अध्यक्षता सचिव चंद्र प्रकाश तिवारी ने की। उन्होंने ग्रामीणों को निशुल्क विधिक सेवाओं, उनके अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार का महत्व बताया। तिवारी ने पौष्टिक भोजन, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। शिविर में एक हेल्थ कैम्प भी लगा, जहां ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, स्वयंसेवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed