फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Left parties, congress protest amid slogans

वाम दलों, कांग्रेस का नारेबाजी के बीच प्रदर्शन

Mon, 29 Jun 2020 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Left parties, congress protest amid slogans
बलिया। डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि के विरोध में वाम दलों के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जहां केंद्र सरकार को इसका जिम्मेदार ठहारया गया वहीं जिलाधिकारी को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। फिर भी केंद्र सरकार इसका दाम लगातार बढ़ा रही है। सरकार ने डीजल-पेट्रोल पर 69 प्रतिशत टैक्स लगाया है, जो दुनिया के किसी भी देश में नहीं है। प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में सीपीएम के जिला सचिव केशव सिंह आाजाद, माले के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य श्रीराम चौधरी, सीपीआई के जिला मंत्री सत्य प्रकाश सिंह, सुभाष सिंह, रामकृष्ण यादव, रामजीयावन, मुहम्मद युसुफ, रजब, दीनानाथ सिंह, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें मांग की गई थी कि डीजल-पेट्रोल की मूल्यवृद्धि को वापस लिया जाए। इस मौके पर लल्लू सिंह, फुल बदन तिवारी, सुनील सिंह, श्रीनिवास यादव, शाहिद अली खां, विपिन कुमार पांडेय, ओम प्रकाश तिवारी, विशाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जन अधिकारी पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्राम मौर्य की ओर से भी जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर पेट्रो पदार्थों की बढ़ी मूल्यवृद्धि को वापस लेने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed