फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lecture given on the utility of the constitution

संविधान की उपादेयता पर दिया ब्याख्यान

Fri, 13 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lecture given on the utility of the constitution
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति कल्पलता पांडेय के निर्देशन में भोजपुरी भवन के शैक्षणिक परिसर में राजनीति विज्ञान के विशेषज्ञ डॉ. गोपाल कृष्ण परिहार का विशिष्ट व्याख्यान बुधवार को हुआ। इसमें सभी विभागों के सम्मानित प्राध्यापक और छात्रों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज की।
विज्ञापन

डॉ. गोपाल कृष्ण परिहार ने वर्तमान परिस्थिति में संविधान की उपादेयता पर आधारित अपना विशिष्ट व्याख्यान दिया। संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, निर्माण समितियों, संविधान की संरचना, मौलिक अधिकार, नीति निर्देशक तत्व-कानूनी अधिकार की संकल्पना और इनके मध्य विभेद से सभी को अवगत कराया। डॉ. परिहार ने संविधान संशोधन प्रक्रिया, न्यायपालिका और कार्यपालिका की भूमिका, इत्यादि के विषय में भी सभी के साथ जानकारी साझा की। अध्यक्षता निदेशक शैक्षणिक डॉ. पुष्पा मिश्रा ने किया। स्वागत भाषण समाजशास्त्र विभाग से प्रियंका सिंह ने की। कार्यक्रम में डॉ. अपराजिता उपाध्याय, डॉ. राघवेंद्र पांडेय, नेहा विशेन, डॉ. खुशबू दुबे, रंजीत कुमार पांडेय, अतुल कुमार, श्री विनय कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद शंकर पांडेय, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. शकुंतला श्रीवास्तव, अन्याश सिंह, डॉ. लालविजय सिंह, ऋतंभरा, नलिनी सिंह, डॉ. तृप्ति तिवारी, वंदना सिंह यादव आदि सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। इस दौरान वैभव, हरीश, हर्ष, प्रदीप आदि छात्रों ने संविधान से संबंधित कई प्रश्न पूछे, जिनका समुचित प्रति उत्तर डॉ. परिहार ने दिया। संचालन समाज कार्य विभाग की असिस्टेंट प्रो़फेसर नीति कुशवाहा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed