फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   leckage of gate watered the crop

फाटक में रिसाव से सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न

Sun, 10 Jul 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया Updated Sun, 10 Jul 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
  क्षेत्र के कठोड़ा रेग्युुलेटर का फाटक ठीक तरह से बंद नहीं किया गया। इसके  चलते शुक्रवार की शाम से फाटक से जल का रिसाव होने लगा। शनिवार को सैकड़ों एकड़ धान और अन्य फसलें डूब गई हैं।  इसको लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि अगर  रिसाव तत्काल बंद नहीं किया गया तो उन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विभाग की तरफ से रिसाव बंद करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि रिसाव होने की जानकारी होने पर शनिवार को  अधिशासी अभियंता कुमार गौरव  एवं एसडीओ  आरएस यादव ने मौका मुआयना कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जेई  को तत्काल मजदूर लगाकर बालू से भरी बोरी डालने को निर्देश दिया। जिसके बाद  राहत कार्य पुलिस की मौजूदगी में आरंभ हुआ।
विज्ञापन


 रिसाव से कठोड़ा  निवासी बैजनाथ  राजभर, सोनू राय,चिंटू राय, उपेंद्र राय, रामजन्म, प्रदीप द्विवेदी,  धनु, देवभूषण राय, नमोनारायण राय, नरेंद्र राय, अरविंद राय, विश्वनाथ  राय, प्रवीण, तारकेश्वर आदि की सैकड़ों एकड़ फसल डूब गई है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रिसाव कम नहीं हुआ तो कठोड़ा, जमुई, डूहाबिहरा, नरहनी, मझवलिया, मुईया, झोरीडी,  सहित  अन्य गाँव भी इसके चपेट में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed