फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Leaving BJP, took membership of SP

धर्म व जाति के नाम पर भाजपा कर रही तुष्टिकरण की राजनीति

Mon, 31 Aug 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Leaving BJP, took membership of SP
सिकंदरपुर। सपा ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के हथोज व सिधौली गांव के कई लोगों ने पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी की मौजूदगी में भाजपा को छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

हथौज में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी ने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है आमजन अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है। लोगों की बात कोई सुनने के लिए तैयार नहीं है। थाना, तहसील व ब्लॉक में बिना पैसे का कोई काम नहीं हो रहा है। कहा कि भाजपा सरकार ने लोगों को सपने दिखाने के अलावा आज तक कुछ नहीं किया। कहा कि भाजपा की नीतियों से आजिज आकर लोग सपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। कहा, प्रदेश सरकार धर्म, जाति के नाम पर लोगों को लड़ा कर तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार, छिनैती, लूट, अपहरण की घटनाएं हो रही हैं। लोगों को न्याय मिलना तो दूर उनकी बात तक नहीं सुनी जा रही है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष रामजी यादव, चंद्रमा यादव, शिवजी यादव त्यागी, अनन्त मिश्रा, खुर्शीद नेता, रोहित मास्टर, बिजेंद्र खरवार, संजय राजभर, हरिशंकर राम, लल्लन, प्रेमचंद वर्मा, बृजेश प्रजापति, रामजी प्रजापति, शिवमुनि राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed