फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Learn skills in webinars, use skills in schools: BSA

वेबिनार में सीखें हुनर का विद्यालयों में प्रयोग करें शिक्षक:बीएसए

Thu, 11 Jun 2020 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Learn skills in webinars, use skills in schools: BSA
बलिया। एसआईइटी व एजुलीडर्स के तत्वाधान में आयोजित दस दिवसीय जिला स्तरीय लर्निंग एसेस्समेंट वेबिनार बुधवार को देर शाम जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डा. सूर्यभान व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ संपन्न हो गया। वेबिनार का आयोजन प्रदेश संयोजक डा. सर्वेष्ट मिश्रा के निर्देशन में जिला संयोजक रंजना पांडेय, सह संयोजक प्रतिमा उपाध्याय तथा जिला टेक्नीकल प्रभारी नन्द लाल शर्मा द्वारा किया गया था। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य डा.सूर्यभान ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण समय की मांग है और शिक्षकों को चुनौतियों से निपटने में कारगर सिद्ध होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह ने आह्वान किया कि शिक्षक ऐसे कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करें। डायट प्राचार्य वाराणसी उमेश शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान सीखें हुनर का विद्यालय में जरूर प्रयोग करें ताकि प्रशिक्षण सार्थक सिद्ध हो सकें। एक्सपर्ट के रूप में जुड़े मेहमानों में सत्यजीत द्विवेदी, विनीत पनवार, पम्मी मालिक, स्वेता सिंह, रश्मि, चित्रलेखा सिंह, राजीव कुमार मौर्य, श्वेता सिंह, शंकर रावत, सुधा चंद्रन, अजीत सिंह, कमलेश सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, प्रभाकर तिवारी, हरे कृष्णा पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed