फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lawyers' movement will intensify if there is no lawsuit

मुकदमा नहीं होने पर तेज होगा वकीलों का आंदोलन

Sun, 24 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' movement will intensify if there is no lawsuit
विभिन्न मांगों को लेकर बैरिया तहसील परिसर में धरना पर बैठे अधिवक्तागण। - फोटो : BALLIA
बैरिया। तहसील पर उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के सामने शनिवार को क्रमिक अनशन पर बैठे तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने अपना आंदोलन और तेज करने की दी चेतावनी। अनशन पर बैठे अधिवक्ताओं का आरोप है कि पांच दिनों से अनशन चल रहा पर तहसीलदार पर प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत पांडेय ने कहा कि जिला अधिकारी ने जांच टीम तो गठित कर दी। टीम गठित हुए भी तीन दिन बीत गया अभी तक पीड़ित अधिवक्ता प्रेमचंद श्रीवास्तव का बयान तक नहीं लिया गया और न ही इस बारे में कोई सूचना दी गई है। अधिवक्ताओं का आरोप था कि यहां हम लोगों को न्याय देने के बजाय जानबूझकर टालमटोल किया जा रहा है और मामले को लंबा खींचा जा रहा है। अधिवक्ताओं ने यह भी कहा कि हम लोग भी विधि की समझ रखते हैं। पहले तो तहरीर पाने के साथ ही एसएचओ बैरिया द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर लिया जाना चाहिए था। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाता हमारा आंदोलन जारी रहेगा। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में तहसील बार एसोसिएशन बैरिया के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, बसंत पांडे, राम प्रकाश सिंह, उमेश सिंह, रमेश सिंह, अशोक वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, गौरीशंकर पांडेय, ओमकार पांडेय, हरिशंकर प्रसाद, अरुण श्रीवास्तव, देवेंद्र मिश्र आदि बैरिया तहसील बार के अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed