{"_id":"69a9d8f6ba224901250f6aec","slug":"last-farewell-given-to-bsf-jawan-with-respect-ballia-news-c-190-1-ana1001-158979-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बीएसएफ जवान को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बीएसएफ जवान को सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
विज्ञापन
भीमपुरा क्षेत्र के सवापार गांव निवासी बीएसएफ के जवान मृतक अनिल सिंह। फाइल फोटो, परिजन
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के सवापार गांव निवासी बीएसएफ के जवान अनिल सिंह (56) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।
अनिल सिंह सीमा सुरक्षा बल की 95वीं बटालियन के गुरुग्राम में तैनात थे। तीन मार्च को इलाज के दौरान नारायणा अस्पताल में निधन हो गया। बीएसएफ कमांडर संत राम मौर्या बृहस्पतिवार की सुबह जवान के पार्थिव शरीर को लेकर भीमपुरा थाने पर पहुंचे। जहां से थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय की मौजूदगी में पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सवापार पहुंचाया गया।
वह अपने पीछे पत्नी सुशीला देवी, तीन पुत्र अमरीश, अवनीश व अंकित सिंह और एक बेटी लक्की सिंह को छोड़ गए हैं। जवान का अंतिम संस्कार दोहरीघाट स्थित मुक्तिधाम तट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। मुखाग्नि उनके छोटे पुत्र अंकित सिंह ने दी।
विज्ञापन
इस दौरान बेल्थरारोड विधायक हंसू राम, राजीव कुमार सिंह, रघुपति सिंह, नीतीश समेत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।