फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Landed on the virtual platform, Facebook is also taking the paw, the support of Twitter

वर्चुअल प्लेटफार्म पर उतारा, पंजा भी ले रहा फेसबुक, ट्विटर का सहारा

Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Landed on the virtual platform, Facebook is also taking the paw, the support of Twitter
बलिया। चुनाव आयोग की पाबंदियों के बाद कांग्रेस भी अब ऑनलाइन प्रचार की तैयारी में हैं। कांग्रेस ने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक खाका खींच लिया है। सोशल प्लेटफार्म पर अपनी सक्रियता दिखाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक पेज और अन्य तकनीकों का सहारा लिया जा रहा है। हर विधानसभा में 2000 कार्यकर्ताओं को इसका जिम्मा सौंपा है। वहीं, जिले में 500 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं।
विज्ञापन

-----
एक व्यक्ति पांच मतदाताओं तक पहुंचाएगा कांग्रेस की नीतियां
बलिया। कोरोना संक्रमण लगातार तेजी पकड़ रहा केस रोज बढ़ रहे हैं, ऐसे में चुनाव आयोग ने चुनावी रैलियों पर रोक लगाई है। अब प्रत्याशियों के पास सिर्फ वर्चुअल रैलियां करने एवं प्रचार के लिए ऑनलाइन माध्यम ही मात्र रास्ता बचा है। ऐसे में कांग्रेस भी सातों विधानसभा में अपना परचम लहराने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। कांग्रेस ने इसके लिए सात हजार लोगों के कंधे पर वर्चुअल प्रचार की जिम्मेदारी दी फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ट्विटर के माध्यम से जनता तक पार्टी की जनहितकारी नीतियों और प्रचार सामग्री को शेयर करेंगे। पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 50 व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं हैं। करीब एक ग्रुप कार्यकर्ताओं में 200 जोड़ा जा रहा है। वहीं, प्रत्येक कार्यकर्ता को पांच-पांच लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पार्टी पदाधिकारी लगातार जूम एप के एवं माध्यम से बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन

----
कार्यालय को नहीं किया गया अपडेट, अन्य जगह से करा रहे डाटा फीडिंग
बलिया। कोरोना संक्रमण के बीच हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यालय भले ही सोशल मीडिया पर अपडेट नहीं हो पाया, लेकिन अन्य दफ्तरों में बैठकर पदाधिकारी डाटा फीडिंग में जुटे हैं। कांग्रेस के जिला आईटी प्रभारी का दावा है कि 500 व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर गांव स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ा गया है। लेकिन अभी तक पार्टी कार्यालय में कंप्यूटर सिस्टम तक नहीं लग सके हैं। कोरोना संक्रमण के चलते जनसभाओं पर रोक लगी है। प्रचार में पांच लोग हो एक साथ जनसंपर्क कर सकेंगे। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।आईटी प्रभारी ने बताया कि वह अपने स्तर से लगातार लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों के अलावा बूथ स्तर से भी कार्यकर्ताओं को जोड़कर उन्हें लगातार पार्टी के संदेश भेजे जा रहे हैं। प्रत्याशी घोषित होते ही वर्चुअल सभाएं भी शुरू कर दी जाएंगी। सोशल मीडिया प्लेटफार्म तैयार कर उस पर भी काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार डोर टू डोर कैंपेनिंग के अलावा पार्टी वर्चुअल कैंपेनिंग पर पूरा जोर लगा रहा है। इसके लिए आईटी सेल जिले में पूरी तरह सक्रिय है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी पूरा उपयोग किया जा रहा है।
ओम प्रकाश पांडेय, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, बलिया।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed