फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Landed on the street to protest power cuts

बिजली कटौती के विरोध में उतरे सड़क पर

Tue, 07 Jul 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 07 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Landed on the street to protest power cuts
बिजली कटौती को लेकर बहादुरपुर और आनंद नगर के बाशिंदों ने मंगलवार की शाम बहादुरपुर मोड़ पर बलिया-सोनौली मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और बिजली विभाग के अधिकारियों ने नाराज लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन


नगर के बहादुरपुर स्थित चौराहे पर बहादुरपुर और आनंनगर के बाशिंदों ने सुनैना ओझा के नेतृत्व में बलिया-सोनौली मार्ग पर मंगलवार को सायंकाल चक्काजाम कर दिया। आधे घंटे बाद एसडीएम बीएल मौर्य, सीओ सिटी डीपी सिंह और शहर कोतवाल संदीप सिंह मौके पर पहुंच गए और विद्युत विभाग के एक्सईएन बृजेश कुमार को बुलाया।
विज्ञापन


एक्सईएन ने बिजली आपूर्ति रोस्टर के मुताबिक करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। जाम के दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। जाम समाप्त होने के बाद सभी वाहन अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। जाम करने वालों में सरस्वती देवी, रमावती देवी, एडवोकेट मधुसूदन सहित बहादुरपुर और आनंद नगर के बाशिंदे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed