{"_id":"9fdcdf97c2dc9271a95b575bf3fca57f","slug":"landed-on-the-road-to-health-services-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सड़क पर उतरे
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पर रात्रिकालीन चिकित्सा सेवा के साथ ही विभिन्न समस्याओं से बिफरे छात्रनेताओं ने बुधवार को युवाओं ने कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन किया।
सीएमओ डा. पीके सिंह का पुतला दहन किया। चेताया कि अगर पीएचसी सुविधाएं बहाल नहीं की गईं तो वे आरपार की लड़ाई का शंखनाद 12 जनवरी करेंगे।
पीएचसी पर काफी दिनों से चिकित्सक रात में नहीं रहते हैं। इसके चलते आए दिन लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिला चिकित्सा की तैनाती नहीं होने से भी क्षेत्र के लोगों को रात में प्रसव पीड़ा होने पर 17 किमी दूर जिला मुख्यालय पर ले जाना पड़ता है।
कई बार इसके चलते प्रसव पीड़िताओं की स्थिति खराब हो गई। इससे क्षेत्र के युवाओं में काफी आक्रोश पनप रहा था। बुधवार को नाराज युवाओं ने छात्रनेता अभिजीत तिवारी के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करने के साथ सीएमओ का पुतला दहन कर दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर आरोप लगाया कि पीएचसी पर व्याप्त समस्याओं को सुलझाने के बजाए स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी जानबूझकर प्रकरण में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। इसे हम लोग कत्तई बर्दाश्त करेंगे। इस मौके पर राकेश मिश्र, बंटी चौबे, धनजीत सिंह, राणा सिंह, मंगल मिश्रा, सुरेंद्र पांडेय, रितेश पांडेय, भोला गुप्ता, जीतू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।