फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Land sold by hiding bank loan, case filed against husband and wife

Ballia News: बैंक का कर्ज छिपा कर बेची जमीन, पति-पत्नी पर मुकदमा दर्ज

Thu, 29 Dec 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Land sold by hiding bank loan, case filed against husband and wife
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के कठहीं गांव निवासी पति-पत्नी ने बैंक से 20 लाख का कर्ज लिया। कुछ दिनों बाद कर्ज के मामले को छिपाते हुए जमीन को बेच दी। बैंक के प्रबंधक ने सीजेएम कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर हल्दी पुलिस ने गांव के पति-पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब चार माह पहले एसबीआई सिटी ब्रांच के मुख्य प्रबंधक मृत्युंजय चंद ने सीजेएम कोर्ट में आवेदन दिया कि शाखा से 28 अप्रैल 2008 को जगरनाथ प्रसाद पुत्र राम तपेसा निवासी कठही थाना हल्दी तहसील की ओर से अपनी पत्नी रमावती देवी के नाम का दस्तावेज को जमा कर व्यवसाय करने हेतु ऋण की मांग की थी। इस पर कुल 20 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत किया। ऋण प्राप्त करने के बाद से ही जगरनाथ प्रसाद द्वारा ऋण खाता खराब किया जाने लगा।
विज्ञापन

बैंक की ओर से बार-बार फोन करने एवं नोटिस के माध्यम से सूचना देने के बावजूद जगरनाथ प्रसाद द्वारा ऋण की धनराशि जमा नहीं की गई। 10 नवंबर 2021 को बैंककर्मी उसके घर गए तो पता चला कि देवांती देवी पत्नी छितेश्वर तिवारी निवासी बिगही थाना हल्दी को 17 मई 2010 को जमीन बेच दी। सीजेएम ने संबंधित थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया। हल्दी पुलिस ने इस मामले में कठही निवासी जगरनाथ प्रसाद व उनकी पत्नी रमावती देवी के विरुद्ध धोखाधड़ी, मारपीट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed