फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lalu Yadav is a sinner, Rahul Gandhi is only 33 per cent Hindu: Surendra Singh

लालू यादव पापी तो राहुल गांधी सिर्फ 33 फीसदी हिंदू: सुरेंद्र सिंह

Mon, 03 Aug 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Lalu Yadav is a sinner, Rahul Gandhi is only 33 per cent Hindu: Surendra Singh
बैरिया। बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद को पापी बताया तो राहुल गांधी को सिर्फ 33 फीसदी हिंदू बताया।
विज्ञापन

लखनऊ से मोबाइल पर मीडिया से बातचीत में बैरिया विधायक ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव का जिक्र करते हुए कहा कि जिस पापी ने कभी मर्यादा पुरुषोत्तम राम के कार्य के लिए निकले रथ को रोक कर लालकृष्ण आडवाणी को कष्ट पहुंचाया था आज खुद ही जेल के सीखचों में बंद होकर दवाइयां खा रहा है और भगवान रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। कहा यह तो मानना ही पड़ेगा कि भगवान राम भारत के स्वाभिमान, भारत की आत्मा, भारत की प्रतिष्ठा, भारत का चरित्र व भारत के संस्कृति के शिखर हैं। बैरिया विधायक ने कहा कुछ लोग कहते हैं कि पांच तारीख को सही लग्न नहीं है, जहां भगवान राम का काम हो वहां पत्रा की जरूरत क्या है। कहा कि राहुल गांधी तो सिफ 33 प्रतिशत हिंदू हैं इसके अलावा 33 प्रतिशत मुस्लिम व 33 प्रतिशत ईसाई हैँ, ऐसे में भगवान राम के बारे में वह क्या बोल सकते हैं। विधायक ने बताया कि पांच तारीख के लिए अभी कोई निमंत्रण नहीं मिला है, अगर सरकार से अनुमति मिली तो जाएगा अन्यथा घर पर ही खुशी मनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed