फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lakhs stolen from the house of Bank of India branch manager

बैंक आफ इंडिया के शाखा प्रबंधक के घर लाखों की चोरी

Sat, 26 Mar 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen from the house of Bank of India branch manager
नगरा। थाना क्षेत्र के गोठवा गांव में शुक्रवार की रात बैंक प्रबंधक के घर की खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे चोर आलमारी का ताला तोड़कर नगदी, गहने समेत करीब साढ़े छह लाख रुपए का सामान ले भागे। घर से करीब सात सौ मीटर की दूरी पर खेत में बैग व कपड़े आदि मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के गोठवां निवासी नीलेश कुमार पांडेय बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक है। मइ में नीलेश और उनकी बहन की शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। आभूषण, बर्तन व कपड़े आदि खरीदकर घर के दक्षिण स्थित कमरे में रखा गया था। शुक्रवार की रात घर के सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सो गए। इसी बीच रात को किसी वक़्त चोर घर के दक्षिण स्थित कमरे की खिड़की को तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके आलमारी का लॉक तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखा साढ़े तीन लाख रुपए नगद, दो लाख रुपए के गहने तथा एक लाख रुपए के बर्तन व कपड़े लेकर चलते बने। लेकिन परिजनों को घटना की भनक तक नहीं लगने दी। शनिवार की सुबह जब झाड़ू लगाने गए तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देख आशंका हुई। मकान के पीछे जाकर देखा तो खिड़की का ग्रिल टूटा हुआ है। किसी तरह कमरे का दरवाजा खोल कर कमरे में गए, जहां देखा कि आलमारी खुली हुई है और उसमें रखा बैग आदि गायब है। घर से करीब सात सौ मीटर की दूरी पर एक खेत में चोरी का बैग व कपड़ा आदि मिला। पीड़ित ने डॉयल 112 पर चोरी की सूचना देने के साथ ही नगरा पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed