{"_id":"63595f2babaf672385319ed8","slug":"lakhs-stolen-by-locking-family-members-in-the-room-ballia-news-vns680707241","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को कमरे में बंद कर लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को कमरे में बंद कर लाखों की चोरी
विज्ञापन
बलिया। नरही थाना क्षेत्र के अमाव गांव में दीपावली की रात चोरों ने परिवार के लोगों को कमरों में बंद कर एक कमरे से लाखों रुपये के गहने चुरा ले गए।
गांव निवासी मो. अमजद अली के तीन लड़के हैं। बड़े लड़के इम्तियाज गुरुग्राम में नौकरी करते हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। घर पर अमजद अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। दीपावली की रात अमजद और दो बेटे अपने अपने कमरों में सोए थे। रात में चोर मेनगेट को तोड़ कर घर में घुसे और सभी के कमरों को बाहर से बंद कर दिया और इम्तियाज के कमरे का ताला तोड़ कर उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात और कपड़े से भरा सूटकेस चुरा लिया। परिवार के लोग सुबह अजान के लिए उठे तो सबका दरवाजा बंद मिला। चिल्लाने पर शौच के लिए जा रही एक महिला ने शोर सुनकर दरवाजा खोला। बाहर निकल कर सबने देखा कि इम्तियाज के कमरे का ताला टूटा है और अंदर आलमारी और पलंग भी टूटा हुआ था। परिवार के लोगों ने 102 नंबर व नरहीं पुलिस को सूचना दिया। मौके पर नरहीं पुलिस ने पहुंच कर मुआयना किया। गांव के लोगों को खेत में चोरी गया सूटकेस भी मिला लेकिन सामान गायब था। अमजद ने बताया कि करीब सात लाख रुपये मूल्य जेवरात व हजारों रुपये के कपड़े चोरी हुए हैं।
कमरे का ताला तोड़ नकदी समेत आभूषण उड़ाया
बलिया। शहर से सटे फेफना थाना क्षेत्र के मुलायम नगर में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ कर नकदी समेत आभूषण उड़ा ले गए। घटना की जानकारी अगले दिन होने पर पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के गोठवां गांव निवासी सतीश प्रकाश का मुलायम नगर में मकान है, जहां वह अपनी मां और मौसी के साथ रहते हैं। दीपावली से एक दिन पूर्व 23 अक्तूबर को सतीश अपने परिजनों के साथ पैतृक गांव चले गए। उसी रात उनके घर का ताला तोड़ चोरों ने घर में रखे नकदी और जेवरात उड़ा ले गए। दीपावली के दिन वापस आने पर कमरे का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा मिला। पीड़ित ने पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।