फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lakhs including cash stolen at the lawyer's house

अधिवक्ता के घर नगदी समेत लाखों की चोरी

Sat, 29 May 2021 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 09:27 PM IST
विज्ञापन
Lakhs including cash stolen at the lawyer's house
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के घुरहू नारायण के छपरा में अधिवक्ता के घर शुक्रवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दिन पीड़ित परिवार पैतृक गांव जमालपुर थाना बैरिया अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया हुआ था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी शनिवार को आसपास के लोगों द्वारा दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिवक्ता ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई। कोतवाली में अधिवक्ता अनूप कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पिता की मृत्यु 27 मई को हो गई थी। जिसके अंतिम संस्कार और अन्य कार्यक्रम के मद्देनजर 28 मई को अपने गांव जमालपुर थाना बैरिया सपरिवार गया हुआ था। इसी बीच शुक्रवार की रात उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख 75 हजार रुपये सहित सोने चांदी का जेवरात चुरा लिया। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed