{"_id":"678aaa9c34e5915512058a2c","slug":"lakhs-cheated-in-the-name-of-job-and-contract-fir-ballia-news-c-190-1-bal1001-131543-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नौकरी और ठेके के नाम पर लाखों ठगे, एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नौकरी और ठेके के नाम पर लाखों ठगे, एफआईआर
विज्ञापन
चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के मधुबन ढाला कुशहा भाड़ निवासी से नौकरी और ठेके का लालच देकर लाखों रुपये ठग लिए गए। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
कुशहा भाड़ गांव निवासी रंजना यादव पुत्री जयनाथ यादव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मनीष यादव निवासी बेल्थरा बाजार ने नौकरी और कारोबार का प्रलोभन देकर 8 फरवरी 2022 को पन्नालाल यादव, रंजना यादव से 20.50 लाख, सत्यजीत यादव से 9.68 लाख रुपये ले लिए।
इसके अलावा अपना घर बनवाते समय मुझसे और पन्नालाल से दस प्रतिशत ब्याज पर 63.30 लाख ले लिए। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।