फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Lacerated wound on the banks of Ganga pilgrims ' Triveni

गंगा-तमसा के तट पर श्रद्धालुओं की ‘त्रिवेणी’

Tue, 24 Nov 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 24 Nov 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lacerated wound on the banks of Ganga pilgrims ' Triveni
महर्षि भृगु की तपोस्थली पर बुधवार तड़के से ही कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा-तमसा के तट पर उमड़े हजारों श्रद्धालुओं के संगम से आस्था और उत्साह की अद्भुत त्रिवेणी दिखी। मंगलवार को दोपहर से ही श्रद्घालुओं की भीड़ पावन नदी तट की तरफ जाने लगी थी।
विज्ञापन



संगम पर पावन स्नान मंगलवार को आधी रात के बाद से ही शुरू हो गया। ऐसी मान्यता है कि उत्तरायण गंगा में स्नान करने तथा भृगु मुनि के दर्शन मात्र से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। स्नान पर्व पर लाखों की भीड़ संभालने के लिए नगर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गए है।
विज्ञापन



शहर में आने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। इतना ही नहीं नगर से लेकर संगत तट तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई है। इस दौरान जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंगलवार को सुबह से ही गैर जनपदों और प्रांतों से स्नानार्थी आने लगे थे। पौराणिक दृष्टि से भृगु नगरी में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। महावीर घाट से लेकर  गंगा-तमसा के संगम तक करीब 10 किमी के एरिया में पुलिस, पीएसी और होमगार्डो को तैनात किया गया है।


गैरजनपद की पुलिस तथा महिला आरक्षियों को भी लगाया गया है। स्नानार्थियों के सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए  हैं। सुरक्षा के मद्देनजर घोड़ा पुलिस से लेकर जल पुलिस तक मंगाई गई है। गंगा  स्नान तट पर जाने वाले मार्ग पर असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं।


गंगा स्नान के दौरान किसी भी  स्थिति से निपटने के लिए नदी में जल पुलिस की तैनाती है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दिन पुलिस किसी तरह की चूक नहीं करना चाहती है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एलआईयू टीम के साथ बम निरोधक दस्ता भी तैनात किया गया है।



पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि एलआईयू के जिम्मे गोपनीय सूचनाओं के  साथ ही मेटल डिटेक्टर से भी चेकिंग की जाएगी। असलहा बताने वाले यंत्र भी लगाए  जाएंगे। साथ ही बम निरोधक  दस्ता भी पूरी तरह सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed