फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Labourer dies after suffering electric shock in a paddy field

Ballia News: धान के खेत में करंट लगने से मजदूर की मौत

Thu, 22 Oct 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Labourer dies after suffering electric shock in a paddy field
नरही थाना क्षेत्र के लड्डूपुर गांव निवासी मृतक साधू राजभर। फाइल फोटो परिजन - फोटो : 1
नरहीं। लड्डूपुर गांव में सोमवार की शाम धान के खेत में सिंचाई करते समय करंट की चपेट में आने से साधू राजभर (50) की मौत हो गई।
विज्ञापन

नरही थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि लड्डूपुर गांव निवासी साधू राजभर सोमवार की शाम गांव के बाहर धान के खेत में सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और खेत में ही उनकी मौत हो गई। काफी देर तक उनके घर नहीं लौटने पर पत्नी उर्मिला खाना लेकर खेत में पहुंची तो पति को मृत अवस्था में पड़ा देख उनके होश उड़ गए।

ग्रामीणों के अनुसार, साधू दूसरे के खेतों में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार झोपड़ी में रहता है। उनकी पांच बेटियों में लक्ष्मी, काजल, रंजना और पूजा की शादी हो चुकी है, जबकि 18 वर्षीय रूनी की शादी नहीं हुई है। उनके तीन बेटे धन्नू (14), सोनू (12) और बलबीर (10) हैं। आर्थिक तंगी के चलते तीनों बच्चे स्कूल भी नहीं जाते हैं।
विज्ञापन


परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाले साधू की अचानक मौत से घर के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंट खोलते समय हाईटेंशन लाइन से झुलसा युवक, हालत गंभीर

इंदरपुर। नगरा बाजार के गड़वार मोड़ पर एक बड़ा हादसा हो गया। न्यू नवयुवक दुर्गा पूजन समिति का टेंट खोलते समय एक युवक एचटी विद्युत तार की चपेट में आ गया। शिवकुमार राम (30 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गया। वह नगरा थाना क्षेत्र के सोनाडी गांव निवासी मुन्ना राम का बड़ा भाई है। शिवकुमार अपने भाई के टेंट हाउस कारोबार में काम करता है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से पहले टेंट का सामान खोला जा रहा था। इस दौरान बिजली आपूर्ति चालू थी। शिवकुमार टेंट का पाइप और सरिया खोल रहा था। तभी वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। समिति सदस्यों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed