फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kshatriya Bharat Mahasabha honored Barya MLA

क्षत्रिय भारत महासभा ने बैरिया विधायक को किया सम्मानित

Sat, 07 Nov 2020 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
Kshatriya Bharat Mahasabha honored Barya MLA
चिलकहर। क्षेत्र के मटीही गांव में शुक्रवार को क्षत्रिय भारत महासभा द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आज की राजनीति में विकृति आ गई है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़ी आदि को मंत्र की तरह जाप कर रही हैं। यह जाप ठीक है, लेकिन जिन जातियों ने भारत की अस्मिता, संस्कार को बचाए रखा उन्हें उसका भी नाम लेना चाहिए। जो जातियां अपने साधना, त्याग, तपस्या से समाज को संस्कार दिया, अगर उसको कुछ दे नहीं सकते तो उसका अपमान भी नहीं करना चाहिए। वोट की राजनीति के लिए कांग्रेस ने समाज व देश का बंटवारा किया। अगर हम श्रीरामचंद्र जी के आदर्श को अपना लें तो यह पृथ्वी स्वर्ग जैसी हो जाएगी। श्रीराम अपने पिता के वचन को पालन करने के लिए वन चले गए। आज बुढ़ापे में माता-पिता को लोग वृद्धाश्रम भेज रहे हैं। कहा कि 6000 फुट की ऊंचाई पर भारत की सेना चढ़कर देश की सेवा कर रही है। इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को जाता है। उन्होंने सेना का मनोबल बढ़ाते हुए यह व्यवस्था किया कि अगर कोई सेना का जवान शहीद होता है तो उसके शव को राष्ट्रीय सम्मान के साथ उसके घर पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन

महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि क्षत्रिय भारत महासभा का गठन श्रीरामचंद्र जी के आदर्शों पर चलने के लिए किया गया है। इस संगठन का एक ही नारा है कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं अगर कोई हमको छेड़ता है तो हम छोड़ेंगे भी नहीं। इसके पूर्व सुरेंद्र सिंह एवं अनिल सिंह को अंगवस्त्र देखकर सम्मानित किया गया। वहीं विधायक सुरेंद्र सिंह को महाराणा प्रताप एवं अनिल सिंह को श्रीरामचंद्र की तस्वीर स्मृति चिह्न भेंट की। इस मौके पर नितेश सिंह, डॉक्टर कृष्ण शंकर सिंह, मोहन सिंह, रजनीकांत सिंह, राहुल सिंह, प्रमोद सिंह, करनेश सिंह, प्रेम शंकर सिंह आदि रहे। संचालन चंदन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed