फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kranti diwas mana

क्रांति दिवस के पहले दिन नगर में उत्सव का माहौल

Tue, 09 Aug 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Tue, 09 Aug 2016 08:18 PM IST
विज्ञापन
Kranti diwas mana
national flags - फोटो : getty images
संपूर्ण भारत से पांच वर्ष पूर्व 1942 में ब्रितानी हुकूमत से स्वराज की स्थापना कर लेने वाले बलिया में अगस्त क्रांति उत्सव की 75वीं वर्षगांठ नौ अगस्त को शहीद पार्क चौक से शुरू की गई। इस दौरान स्वराज सरकार के प्रथम पुलिस कप्तान पंडित महानंद मिश्र की जीवन संगिनी एवं सेनानी संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राधिका मिश्र ने पश्चिम बंगाल सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह एवं सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश संगठन मंत्री शिवकुमार कौशिकेय के नेतृत्व में नगरवासियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नगर के सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन



भारत माता के जयकारा लगाते नगर के लोगों ने शहीदों को याद करते हुए अगस्त क्रांति के प्रथम दिन नौ अगस्त 1942 के डिटेक्टर सेनानी उमाशंकर सोनार की प्रतिमा पर पुष्पार्चन करते हुए क्रांति मैदान टाउन हाल में पहुंचे जहां जुलूस सभा में बदल गया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए शिव कुमार कौशिकेय ने कवि जगदीश ओझा सुंदर को उद्रृत करते हुए यह स्वतंत्रता की यज्ञ भूमि, वरदायिनी, कल्याणी है,  अंग्रेजों भारत छोड़ो के नारे की बलिया ईक अमिट निशानी है...सुनाया। कहा कि आज के ही दिन मुंबई के ग्वलिया टैंक मैदान से जब आह्वान हुआ कि अंग्रेजो भारत छोड़ो और करो या मरो।
विज्ञापन


तब बलिया की जनता ने आज ही के दिन आंदोलन प्रारंभ किया था। पश्चिम बंगाल सेनानी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि सन 42 की 75वीं वर्षगांठ कर उस ऐतिहासिक पद की परिक्रमा कर सका। जिस पर आजादी के दीवानों ने जान हथेली पर रखकर निकले थे। स्वाधीनता फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक पाठक ने बलियावासियों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जुडने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डा. फतेहचंद्र बेचैन ने अपनी देशभक्ति रचना सुनाई। कार्यक्रम में योगेंद्र प्रसाद गुप्त, अरूण कुमार त्रिपाठी, शिवमंदिर शर्मा, विनोद तिवारी, विजय बहादुर सिंह, राघवेंद्र पांडेय, रूपनारायण तिवारी, व्यापारी नेता सतीश अग्रवाल आदि रहे। श्रीमती राधिका मिश्र ने सभी उपस्थितजनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जिन देशभक्त और सेनानियों की कुर्बानी की बदौलत पूरा हिंदुस्तान आजाद हुआ। आज उनको याद करके उनके दिखाए रास्ते पर चलने की जरूरत है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने वीर कुंवर सिंह, रामदहिन ओझा सहित तमाम सेनानियों को माल्यार्पण किया। कहा कि देश के शहीदों ने हमें जो आजादी दी है। उसका हमें सदुपयोग करना चाहिए। इस मौके पर मिलन राम, संजय मिश्र, प्रदीप सिंह, राजीव मोहन चौधरी, लक्ष्मण सिंह, अभिषेक गुप्त, नारद सिंह, पीयूष चौबे, कमलेश पांडेय, शिवजी गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed