Ballia Double Murder: हत्याकांड के विरोध में 150 दुकानों के नहीं उठे शटर, 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन
बलिया जिले में शराब के भट्ठे पर दो युवकों की हत्या के विरोध में कोटवा बाजार बंद रहा। दुकानदारों में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आक्रोश का माहौल रही। उधर, पुलिस द्वारा हत्या के आरोपियों की 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन दिया गया।
विस्तार
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्वाट-सर्विलांस, थाना प्रभारी और सीओ के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया है। आरोपी कथित रूप से किसी 1241 ग्रुप के सदस्य बताए जा रहे हैं। मनबढ़ किस्म के ये आरोपी पहले भी कई वारदातों में संलिप्त बताए जा रहे हैं।
ये है पूरा मामला
नरही थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव स्थित शराब के ठेके के पास दुकान पर कहासुनी के बाद कोटवा नारायणपुर के दबंग युवकों ने पहले जीतू गुप्ता (16) पर हमला कर घायल कर दिया था। बाद में पूछताछ करने गए प्रशांत गुप्ता (26) और गोलू वर्मा (23) पर कुल्हाड़ी और दांव से हमला कर दिया। इसमें प्रशांत की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गोलू की सांसें चल रही थीं। परिजन दोनों को बक्सर के निजी नर्सिंग होम में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने लगाया ये आरोप
परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना कोरंटाडीह चौकी को देने गए, लेकिन वहां कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी को जानकारी दी गई। परिजन दोनों के शव लेकर घर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों के साथ एनएच-31 जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। घटना के डेढ़ घंटे बाद पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश था। चार घंटे तक एनएच-31 पर जाम लगा रहा। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का दिया आश्वासन
नरही थानाध्यक्ष सुनील चंद्र तिवारी ने 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करने का लिखित आश्वासन दिया, तब रात डेढ़ बजे जाम समाप्त हुआ। मौके पर एसपी डॉ. ओमवीर सिंह, एएसपी कृपाशंकर, के साथ कई थानों की पुलिस पहुंच गई थी। सुबह से ही पुलिस की टीम क्षेत्र में जमी रही। आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
20 दिन पहले भी हुआ था विवाद
ये आरोपी नामजद किए गए
शिवम राय पुत्र उमेश राय, बिट्टू यादव, प्रियांशु राय पुत्र पवन राय, रुदेश राय पुत्र लालू राय।