फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kolkata in final after defeating Nepal

कोलकाता ने नेपाल को पराजित कर फाइनल में किया प्रवेश

Sun, 29 Dec 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Kolkata in final after defeating Nepal
सुखपुरा के अवधेश सिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथ? - फोटो : BALLIA
सुखपुरा। संत यतीनाथ स्पोर्ट्स स्टेडियम सुखपुरा में चल रहे अवधेश सिंह मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में रविवार को कोलकाता ने नेपाल को 2-1 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मैच में शुरुआत से ही नेपाल की टीम ने कोलकाता पर दबाव बनाना शुरू किया। मैच के 20 वें मिनट में नेपाल के काशीराम खत्री ने कोलकाता पर एक गोल दाग अपनी टीम को बढ़त दिलाई। लेकिन यह बढ़त केवल पांच मिनट ही रही। 25वें मिनट में कोलकाता के सुरजीत मंडल ने नेपाल के खिलाफ गोल दागकर बराबरी कर ली। इसके बाद कोलकाता के विश्वजीत हेमराम ने 30वें मिनट में एक मैदानी गोल कर अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। जो अंत तक कायम रही। मैच के रेफरी वीरेंद्र सिंह, जावेद एवं अबू सहमा रहे। जबकि कमेंट्री केके मिश्रा व महेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर उमेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, राहुल सिंह, प्रमोद सिंह, छोटेलाल, बड़े लाल आदि रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्कर्ष सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। श्री सिंह ने कहा कि खेल आपस में सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने में मददगार होते हैं। इस मौके पर पिंटू सिंह प्रधान, अमित सिंह बघेल, विशाल नारायन सिंह, विनीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed