फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Knowledge centers will be built in city and village panchayats

Ballia News: नगर और ग्राम पंचायतों में बनेंगे ज्ञान केंद्र

Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Knowledge centers will be built in city and village panchayats
बलिया। पुस्तकालय की तर्ज पर अब गांवों में सार्वजनिक ज्ञान केंद्र बनाए जाएंगे, जहां विख्यात लेखकों व कवियों की पुस्तकों के साथ ही समाचार पत्र भी पढ़ने को मिलेंगे। प्रथम चरण में 288 ग्राम पंचायतों के साथ ही नगर निकायों के 28 वार्डों में केंद्र खोले जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिन गांवों में सचिवालय भवन हैं, वहां पर ये केंद्र प्राथमिकता पर स्थापित होंगे। जहां सचिवालय नहीं हैं, वहां के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में इसका संचालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला स्तर पर सीडीओ की अध्यक्षता में समिति का गठन हुआ है। समिति स्थानों का चयन कर ज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए बजट जारी करेगी। प्रत्येक ज्ञान केंद्र पर चार लाख रुपये का खर्च आएगा। सार्वजनिक ज्ञान केंद्रों में अलग अलग कार्य के लिए बजट तय है। दो लाख रुपये पुस्तकालय के भवन निर्माण व मरम्मत पर खर्च होंगे। इसमें 25 हजार रुपये में स्मार्ट एलईडी टीवी, 60 हजार में चार मेज, 15 हजार में नेटवर्किंग व डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, 35 हजार में किताबें, 3500 में बच्चों की मेज, आठ हजार में महिलाओं के लिए कार्नर, 12 हजार में कुर्सियां, 3500 रुपये में डेस्क, 10 हजार में बिजली व्यवस्था, 28 हजार में अन्य संसाधनों की व्यवस्था पर खर्च होंगे।
विज्ञापन

सार्वजनिक ज्ञान केंद्र खोलने के लिए नगर पालिका में जमीन चिह्नित करने की जिम्मेदारी ईओ को दी गई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में केंद्र खोलने के लिए जमीन की जिम्मेदारी डीपीआरओ सहित बीएसए को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ, बीएसए व डीपीआरओ को जिम्मेदारी
सार्वजनिक ज्ञान केंद्र के स्थापना की प्रक्रिया चल रही है। सीडीओ को योजना का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। केंद्र खोलने के संबंध में बैठक होनी है।
-अतुल तिवारी, जिला पुस्तकालय प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed