फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kishore from Ganga and girl's body found in jackfruit

डूबे युवक गंगा में उतराया मिला शव

Thu, 14 Nov 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kishore from Ganga and girl's body found in jackfruit
बलिया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा के शिवरामघाट स्नान के दौरान डूबे युवक और कटहर नाले पर डूबी युवती का शव गुरुवार को बरामद किया गया।
विज्ञापन

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुबहर थाना क्षेत्र के मोहन छपरा निवासी शिवम पांडेय (16) पुत्र राजकुमार पांडेय कार्तिक पूर्णिमा के दिन दोस्तों के साथ स्नान करने शिवरामपुर घाट पर गया था। स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से शिवम डूब गया। परिजन पर ढूंढते घाट पर पहुंचे तो शिवम का कपड़ा और मोबाइल घाट पर मिला थो। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम व पुलिस तलाश में जुट गई लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। गुरुवार को युवक का शव शिवरामपुर गंगा घाट स्थित जनेश्वर मिश्र सेतु के तीसरे पाये के पास उतराया मिला।
उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर-13 रामपुर उदयभान गांव निवासी विक्रमा यादव की 17 वर्षीय पुत्री पूजा यादव कार्तिक पूर्णिमा की भोर में कटहल नाले की ओर शौच के लिए गई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह कटहल नाले में डूब गई थी। परिजन कटहल नाले की ओर गए, जहां युवती का चप्पल दिखाई पड़ा। इसके बाद कटहल नाले में डुबने की आशंका जताते हुए छानबीन शुरू किया और मुकामी पुलिस को सूचना दी। गुरुवार को युवती का शव तीसरे दिन बरामद हुआ।
विज्ञापन

दूसरे किशोर का नहीं चला पता : बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के रुद्रपुर गायघाट निवासी राजू पटेल का पुत्र विशाल (16) परिवार के लोगों के साथ गंगा नदी के हुकुम छपरा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान करने गया हुआ था। माता-पिता डुबकी लगाकर निकल गए लेकिन विशाल स्नान कर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने काफी छानबीन की। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने हल्दी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हल्दी पुलिस युवक के छानबीन में जुट गई। लेकिन उसका अब भी कोई सुराग नहीं मिल सका। युवक गंगा नदी में डूबा है या कहीं और लापता हो गया। इस मामले में पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed