फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kisan Mazdoor goes for poor support tour

किसान मजदूर गरीब समर्थन यात्रा रवाना

Fri, 23 Mar 2018 11:02 PM IST
ballia
ballia Updated Fri, 23 Mar 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kisan Mazdoor goes for poor support tour
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित करते अजय राय तथा सूर्यकांत यादव। - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के प्रधानपुर चट्टी से भारतीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की किसान मजदूर गरीब समर्थन यात्रा को पूर्व विधायक अजय राय ने रवाना किया। स्वतंत्रता सेनानियों को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। किसान मजदूर गरीब समर्थन यात्रा विधान सभा के विभिन्न गांवों भ्रमण के दौरान बंद पड़ी चीनी मिल चालू कराने, किसानों को सस्ते दर पर बिजली खाद बीज देने, 55 वर्ष से ऊपर के किसानों को किसान पेंशन देने, कृषि ऋण पांच वर्ष तक बिना ब्याज देने, गरीबों को पारदर्शी तरीके से आवास योजना राशन कार्ड उपलब्ध कराने आदि समस्याओं को लेकर लोगों का जन समर्थन जुटाएगी।
विज्ञापन


इस मुद्दों पर लोगों का समर्थन लेकर महामहिम राज्यपाल को एक पत्रक सौंपा जाएगा। शहीदों को श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामजीत चौहान, गोरखनाथ चौहान, कृपा शंकर चौहान, संतोष राय, छोटेलाल, आशीष राय को पूर्व विधायक अजय राय और कार्यक्रम के संयोजक सूर्यकांत यादव ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि अजय राय ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओ द्वारा किसानों की समस्याओं एवं क्षेत्र की समस्याओं के लिए निकली ये यात्रा मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचितानंद तिवारी, शिवजी तिवारी, मसूद आलम, इ मिहिर सिंह, विशाल चौरसिया, प्रदीप तिवारी, पवन तिवारी, मिन्टू पांडेय आदि लोग शामिल रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक सूर्यकान्त यादव ने लोगों से किसान मजदूर गरीब समर्थन यात्रा को सहयोग देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed