फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Kisan Front members protest agricultural laws by taking out rally

रैली निकाल जिला किसान फ्रंट के सदस्यों ने कृषि बिल का जताया विरोध

Mon, 04 Jan 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kisan Front members protest agricultural laws by taking out rally
बांसडीह कस्बा में जिला किसान फ्रंट द्वारा नए कृषि कानून के विरोध में रैली निकालकर भ्रमण करते फ्र - फोटो : BALLIA
बांसडीह। जिला किसान फ्रंट के सदस्यों ने सोमवार को कृषि कानूनों के विरोध में रैली निकाली। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बांसडीह को सौंपा।
विज्ञापन

रैली का नेतृत्व कर रहे जिला किसान फ्रंट के जिलाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने, कृषि लागत से 50 फीसदी अधिक पर एमएसपी देने का वादा किया था लेकिन किसानों को लाभकारी मूल्य देना तो दूर सरकार ने तीन नए कृषि कानूनों को बनाकर खेती व खेत को पपूंजीवादी कंपनियों के हवाले कर दिया है। उप जिलाधिकारी दुष्यंत मौर्य को दिए गए ज्ञापन में जिला किसान फ़्रंट ने सरकार से तीनों कृषि कानूनों को रद करने की मांग की। फ्रंट के तहसील अध्यक्ष बलराम सिंह ने कहा कि एमएसपी की गारंटी के बगैर मंडी के बाहर बड़ी कंपनियों की खरीदारी की छूट दे दी गई है। यहीं कारण है कि हम सभी जनपद के किसान इस कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर प्रणेश कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अमृत आनंद सिन्हा, अतहर अली, संतोष कुमार सिंह, बली सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed